News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस कल से चार ट्रिप री शेड्यूल

जोधपुर, 20 जून । रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा और बेहतर रेल संचालन के उद्देश्य से जोधपुर मंडल के बीकानेर-मेड़ता रोड रेलखंड पर नागौर-बदवासी-अलाय स्टेशनों के मध्य सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते विभिन्न तिथियों में चार दिन तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

जोधपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार उक्त कार्य के कारण ट्रेन संख्या 22632 बीकानेर-मदुरै अणुव्रत सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट की देरी से संचालित होगी। रेलवे के अनुसार यह बदलाव 21व 28 जून तथा 5 और 12 जुलाई 2026 को लागू रहेगा। इन तिथियों में ट्रेन बीकानेर से निर्धारित समय दोपहर 3.30 बजे की बजाय 1 घंटा 30 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना और फुलेरा मार्ग से होकर संचालित होती है।

Leave a Reply