अंतर-क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पंजाब और वाद्य यंत्र में हरियाणा ने मारी बाजी
निगम के आंचलिक कार्यालय में पदस्थ खेल प्रोत्साहन समिति (जेडएसपीसी) के महाप्रबंधक जॉर्ज कुरियाकोस के मार्ग दर्शन तथा हिमाचल प्रदेश क्षेत्र के महाप्रबंधक केके दास कुशल के निर्देशन में सम्पन्न इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक राजभाषा संदीप कुमार पाण्डेय एवं महाप्रबंधक पंजाब क्षेत्र बी श्रीनिवासन (आई.ए.एस ) उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कुल चार श्रेणियों गायन, समूह नृत्य, नाटक तथा वाद्य यंत्र वादन में प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्र के खाद्य सुरक्षा प्रहरी अर्थात भारतीय खाद्य निगम के बहुप्रतिभा सम्पन्न कर्मचारियों ने अपनी मन मोहक कला का प्रदर्शन कर सभी दर्शकों का हृदय जीत लिया। कार्यक्रम में पंजाब क्षेत्र ने नाटक, वाद्य यंत्र में हरियाणा क्षेत्र, गायन में उत्तराखंड तथा समूह नृत्य में राजस्थान क्षेत्र प्रथम रहे।
कार्यक्रम मे जहां अंतर्राष्ट्रीय हॉकी अंपायर और जेडएसपीसी प्रबंधक परनाम सिंह को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय खाद्य निगम प्रबंधक एवं गुलाबो सिताबो, सत्य मेव जयते तथा लाल रंग जैसी सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों सहित कई फिल्मों में अभिनेता और सह-निर्देशक के रूप में काम कर चुके रेहान किदवई को उनके द्वारा निगम को दी गई सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।