News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पहुंची पन्ना, मंदिरों में किये दर्शन

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं फायरब्रांड नेता उमा भारती शुक्रवार देर रात पन्ना

पहुंची। शनिवार सुबह उन्होंने पन्ना के प्रमुख मंदिरों श्री युगल किशोर जी, श्री बलदाऊ जी एवं श्री प्राणनाथ के

दर्शन उपरांत, मंदिर में ही संक्षिप्त रूप से

पत्रकारों से चर्चा के दौरान पन्ना के ऐतिहासिक मंदिरों एवं पुरातात्विक धरोहरों

की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि हमारा देश पहले बहुत मजबूत था, कलिंजर जैसे किले

बनाये हमारी विरासत बहुत मजबूत रही है अब हम कमजोर हो गए हैं। उन्होंने कहा जब मैं

कालिंजर के किले से निकल रही थी। तब मन में विचार आया कि हमारी संस्कृति कितनी

समृद्ध है पर हमारा समर्थ कमजोर हो गया। संस्कृति और समर्थ का मेल होना चाहिए। हम

इतनी तादात में है लेकिन 2 लाख अंग्रेज आए और उन्होंने हमें गुलाम बना लिया कई

अधीनताएं झोली है। इतना सब कुछ होने की बावजूद हम इस तरह क्यों कमजोर होती जा रहे

हैं, इसके बारे में हमें चिंतन करना चाहिए।

उमा भारती ने कहा कि मैं बुंदेलखंड के राज्य के समर्थन में हुँ। बुंदेलखंड को अलग राज्य

बनाए जाने के सवाल पर कहा कि “हमारी

पार्टी छोटे राज्यों के गठन का समर्थन करती है, क्योंकि

इससे प्रशासनिक सुविधा और विकास की गति बढ़ती है। लेकिन अभी तक जो मांग की जाती रही

है उसे दो राज्यों से अलग बुंदेलखंड की मांग उठाते रहे हैं पर मध्य प्रदेश के लोग

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में मिलना नहीं चाहती इस कारण से एक प्रदेश से अलग

बुंदेलखंड की मांग की जाए तो बेहतर होगा और मैं इसका समर्थन करती हूं। गंगा

संरक्षण पर बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि “गंगा

हमारी संस्कृति और आस्था की आत्मा है, उसकी

स्वच्छता और संरक्षण बेहद जरूरी है।” गंगा, गाय, प्रकृति इसका संरक्षण बहुत जरूरी है तभी समाज और राष्ट्र का कल्याण

होगा। उनसे मिलने के लिए क्षेत्रीय सांसद व्हीडी शर्मा एवं स्थानीय विधायक तथा

पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी सर्किट हाउस मिलकर उनका स्वागत किया तथा

बृजेंद्र प्रताप सिंह मंदिरों के दर्शन करने मे उनके साथ रहे।

Leave a Reply