बेड़ो में महादानी मैदान के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू
पांच या उससे ज्यादा लोगों का एक साथ इकट्ठा होना या घूमना प्रतिबंधित रहेगा। हथियार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, पिस्तौल या बम लेकर वहां आना सख्त मना है। धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली और आमसभा पूरी तरह वर्जित है। लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग भी नहीं किया जा सकेगा। सरकारी काम में लगे अधिकारी और कर्मचारी इस आदेश से मुक्त रहेंगे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी तरह की भीड़भाड़ या गतिविधि से बचें। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।