दीपावली पर नगर निगम ने चिल्हर विक्रेताओं के लिए हाता ग्राउंड किया निर्धारित
नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा सभी साधारण चिल्हर विक्रेताओं को सूचित किया गया है कि वे प्रायः सड़क के बीच रास्तों में बैठकर लाई, बताशा, दीया, फल-फूल एवं पर्व से संबंधित सामग्री का विक्रय करते हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होती है और जाम की स्थिति निर्मित होती है।इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष दीपावली पर्व पर लाई, बताशा, दीया, फल-फूल एवं पर्व से संबंधित सामग्री की बिक्री के लिए हाता ग्राउंड का चयन किया गया है ।
निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने समस्त चिल्हर विक्रेताओं से अपील की है कि वे इस वर्ष दीपावली पर्व से संबंधित सामग्री का विक्रय केवल निर्धारित स्थान हाता ग्राउंड में ही करें, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व का उत्साह यातायात जाम के कारण फीका न पड़े। यह कदम शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था, सुगम आवाजाही और सुंदरता दोनों के लिए एक सकारात्मक पहल है।