छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ने रुद्र नारायण पाणिग्राही काे ‘वागीश’ सम्मान से किया सम्मानित
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े साहित्य महोत्सव, ‘कोसम’ कोरिया साहित्य महोत्सव, बैकुंठपुर का आयोजन, अभिव्यक्ति, जिला प्रशासन कोरिया, सेल साउथ ईस्टर्न कोल फिल्ड लिमिटेड तथा सांईनाथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था l छत्तीसगढ़ के उक्त ग्रुप के द्वारा कला, साहित्य व संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रतिवर्ष लोगों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करती आ रही है l इस वर्ष साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए “वागीश सम्मान” पाणिग्राही को दिया गया l उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में पाणिग्राही एक परिचर्चा में भी शामिल हुए, जिसका विषय था छत्तीसगढ़: इतिहास, संस्कृति व अनूठी परम्पराएँ l