News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

सीआईडी डॉग जूली को दी राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

सीआईडी डॉग जूली को दी राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

जोधपुर, 20 मई (हि.स.)। जोधपुर में सीआईडी की विस्फोटक पदार्थ खोजी मादा डॉग जूली को मंगलवार को राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी गई। पुलिस लाइन डॉग कैनल में हुए अंतिम संस्कार से पहले जूली को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान डीआईजी सीआईडी जोन जोधपुर डॉ. अजय सिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सीआईडी इंस्पेक्टर नरेंद्र पालीवाल के अनुसार जूली ने अपनी सेवा के दौरान करीब एक हजार से अधिक वीआईपी विजिट में सुरक्षा टीम का हिस्सा रही। इसके अलावा मुनाबाव से चलने वाली थार एक्सप्रेस की सर्च टीम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक जनवरी 2016 को जन्मी जूली 11 अक्टूबर 2016 से जोधपुर सीआईडी में विस्फोटक पदार्थ खोजी डॉग के रूप में तैनात थी। पिछले एक माह से गंभीर रूप से बीमार चल रही जूली का सोमवार शाम छह बजे निधन हो गया। बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस विभाग की डॉग स्नीफर जेमा की भी मौत हो गई थी।

Leave a Reply