बीए पार्ट तृतीय भूगोल प्रायोगिक परीक्षा अब 26 से
बीए पार्ट तृतीय भूगोल प्रायोगिक परीक्षा अब 26 से
जोधपुर, 20 मई (हि.स.)। जेएनवी विश्वविद्यालय भूगोल विभाग की ओर से भूगोल की बीए पार्ट तृतीय की प्रायोगिक परीक्षा अब 26 मई से होगी।
कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए भूगोल विभाग, कला संकाय, नया परिसर में 1 से 4 बैच के लिए 26 मई को, बैच 5 से 8 तक के लिए 27 मई को व बैच 9 और उससे आगे के बैच के विद्यार्थियों की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 28 मई को होगी। कमला नेहरू महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिए कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में बैच 1 से 4 तक के लिए 26 मई, 5 से 8 तक के बैच के लिए 27 मई, बैच 9 से 12 तक की 28 मई व 13 से आगे के सभी बैच के लिए 30 मई को भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा होगी।