News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

बजरंग दल खूंटी के नए जिला संयोजक बने कर्मवीर

खूंटी , 03 अगस्त । लोहरदगा में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल की प्रांतीय बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रांत नेतृत्व ने कर्मवीर महतो को बजरंग दल, खूंटी का नया जिला संयोजक नियुक्त किया।

कर्मवीर महतो इससे पहले जिला सह संयोजक के रूप में संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगरों में संगठन का विस्तार हुआ और युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ सेवा, सुरक्षा और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया। संगठन नेतृत्व ने उनके समर्पण, अनुशासन और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद कर्मवीर महतो ने प्रांत नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार से जुड़े कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कर्मवीर महतो को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खूंटी जिले में बजरंग दल का संगठनात्मक विस्तार और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply