News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पानीपत: समाज की सहभागिता पोलियो उन्मूलन में महत्वपूर्ण: डा. अर्चना गुप्ता

पानीपत, 28 जून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रविवार को राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचकर नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि देश हमेशा के लिए पोलियो मुक्त बना रहे। इस अवसर पर डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि ‘‘दो बूंद जिंदगी की’’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि भारत ने वर्षों के प्रयासों से पोलियो पर विजय हासिल की है और अब यह हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि नियमित रूप से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस उपलब्धि को कायम रखें। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों और पोलियो बूथों पर यह दवा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। सभी माता-पिता अपने छोटे बच्चों को समय- समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और इस जनस्वास्थ्य अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समाज की सहभागिता भी पोलियो उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका । उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे जागरूक बनें और दूसरों को भी पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से भारत हमेशा पोलियो मुक्त बना रहेगा।

Leave a Reply