News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद : पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तीन लाख रुपये हड़पे

जींद, 28 जून । गढ़ी थाना पुलिस ने फर्जीवाड़े का सहारा लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तीन लाख रुपये हड़पने पर एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कालवन निवासी तनु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उसके पास कोई सहारा नही बचा था। भारत सरकार की पंडित दीन दयाल योजना के तहत उसे तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलनी थी। जिसके दस्तावेज गांव का ही संदीप लेकर गया था।

28 फरवरी 2025 को मुकेश देवी ने फार्म अप्लाई किया था। आरोपित उस से बायोमैट्रिक निशान तथा ओटीपी लेती रहा। लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसे योजना का लाभ नही मिला। वह लगातार कार्यालयों तथा सीएससी के चक्कर लगाती रही। आरोपितों ने उसके नाम पर फर्जी जीओ खाता भी खुलवा लिया।

तनु ने आरोप लगाया कि संदीप तथा मुकेश देवी ने कुछ अन्य के साथ मिल कर उसके योजना लाभ की राशि तीन लाख रुपये को हड़पा है। अब आरोपित योजना राशि को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नही दे रहे हैं। गढी थाना पुलिस ने तनु की शिकायत पर आरोपित संदीप तथा मुकेश देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को जानकारी देेते हुए गढ़ी थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती ने पंडित दीन दयाल योजना के तहत धोखाधड़ी कर तीन लाख रुपये राशि हड़पने की शिकायत दी थी। जिस पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply