News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

हाई वाेल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

खूंटी, 07 मई । मुरहू थाना क्षेत्र के गोड़ाटोली गांव में गुरुवार को 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से पांडा मुंडा (62) नामक वृद्ध की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब पांडा मुंडा गांव के पास खेत में मवेशी चरा रहे थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे तेज हवा के बाद बूंदाबांदी के दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर पांडा मुंडा के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि बारिश से बचने के लिए उन्होंने छाता ओढ़ रखा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना से कुछ देर पहले इलाके में तेज हवाएं चली थीं, जिससे बिजली का तार टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply