लंबित मामलाें की समीक्षा कर समय पर दायर करें प्रतिशपथ पत्र
खूंटी, 07 मई । समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की ओर से डिस्ट्रिक्ट एम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायालय तथा उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित मामलों से संबंधित प्रतिशपथ पत्र समय पर दायर करना सुनिश्चित करें, ताकि मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से किया जा सके। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, डीएसपी मुख्यालय सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।