आपदा राहत के लिए एलएंडटी ने हिमाचल को दिए पांच करोड़ रुपये
प्रतिनिधिमंडल में एलएंडटी समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष ए.आर. सोनी, उप-महाप्रबंधक सचिन राणा और प्रशासन प्रमुख तरुण कुमार दत्त शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि हिमाचल प्रदेश की मुश्किल घड़ी में सहयोग देना कंपनी की जिम्मेदारी है और समूह आगे भी जरूरत के अनुसार राज्य को सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एलएंडटी समूह के इस उदार कदम के लिए आभार जताया और कहा कि उद्योग जगत का इस प्रकार आगे आना राहत कार्यों को गति देने में बेहद सहायक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए निरंतर काम कर रही है और सहयोग की यह राशि इन प्रयासों को और मजबूत करेगी।