News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

धमतरी जिला में 56 नये मतदान केन्द्र सृजित, अब 809 मतदान केन्द्र होंगे

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार, मतदान केन्द्रों में किये गये परिवर्तनों की जानकारी संबंधित तहसील कार्यालयों, स्थानीय निकायों एवं पंचायत भवनों के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इन परिवर्तनों का जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए ताकि मतदाताओं को नवीन मतदान केन्द्रों की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके। उप जिला निर्वाचनअधिकारी धमतरी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने और की गई कार्यवाही की सूचना तत्काल जिला कार्यालय को भेजने कहा है ।

Leave a Reply