News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

विश्व श्वेत छड़ी दिवस पर आंखों पर पट्टी बांधकर कलेक्टर रैली में हुए शामिल

समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक सुचिता लकड़ा ने भी रैली में भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह रैली जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई और तिरंगा चैक, दंतेश्वरी मंदिर मार्ग से होते हुए सफलतापूर्वक जगन्नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बच्चों ने श्वेत छड़ी दिवस से संबंधित स्लोगन और श्रवण बाधित बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग वाली तख्तियां प्रदर्शित कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया। रैली के बाद विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी सभा आयोजित की गई। सभा में नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पानीग्राही, पूनम सिन्हा, श्री कुबेर देवांगन, समाजसेवी प्रशांत पानीग्राही और अनुप जैन ने भाग लिया और दृष्टिबाधित बच्चों को स्मार्ट किट प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान विश्व श्वेत छड़ी दिवस के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह दिवस दृष्टिबाधितजनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि श्वेत छड़ी गतिशीलता, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जो उन्हें गरिमा के साथ समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। यह पूरा आयोजन प्रभारी अधीक्षक तोमेश्वर सिन्हा के सफल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply