News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Himachal Pradesh

शाख मंडी महोत्सव : अंतरराष्ट्रीय सिनेमा महोत्सव में कावाला द क्रो सर्वश्रेष्ठ फिल्म भांड’ दूसरे और अदम्य’ तीसरे स्थान पर

मंडी, 07 अक्टूबर । अंतरराष्ट्रीय सिनेमा महोत्सव 2026 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से शामिल हुई लघु फिल्मों, वृत्तचित्रों, कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कावाला द क्रो ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। जबकि भांड को द्वितीय और अदम्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में कावाला (द क्रो) के निर्देशक हर्षवर्धन राजेंद्र जाधव ने प्रथम स्थान हासिल किया। भांड के अरुणाभ मुखर्जी दूसरे और ‘द फॉरबिडन कार्ड’ के योजित सोनी तीसरे स्थान पर रहे।

सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार भांड के लेखक अरुणाभ मुखर्जी को प्रदान किया गया। कावाला (द क्रो) के हर्षवर्धन जाधव दूसरे और एम, बी, ए के हैदर अली तीसरे स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता की श्रेणी में भांड में कनाई की भूमिका निभाने वाले प्रोसेनजीत कुंडू ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। चप्पल के मुख्य अभिनेता रवि करनवाल दूसरे तथा तनुज में केदार की भूमिका निभाने वाले कौशिक सावूल तीसरे स्थान पर रहे।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भांड में बिनी की भूमिका निभाने वाली देबदत्ता चटर्जी को मिला। ‘कावाला (द क्रो)’ में आई की भूमिका निभाने वाली शीतल राउत दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि ‘ट्रैपिडो’ में ‘गर्ल ऑन ए ट्रेन’ की भूमिका निभाने वाली अनुष्री शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार की श्रेणी में ‘कावाला (द क्रो)’ में गन्या की भूमिका निभाने वाले आर्यन रौंदल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘भांड’ में फूलवा की भूमिका निभाने वाले संचित चक्रवर्ती दूसरे और ‘अलार्म घड़ी’ के वत्सल राठौर तीसरे स्थान पर रहे। ‘मुनिया’ के विश्वंभरा विद्या को चौथा स्थान मिला।

सर्वश्रेष्ठ छायाकार की श्रेणी में ‘द फॉरबिडन कार्ड’ के विशाल गोस्वामी और अमन गुप्ता को प्रथम पुरस्कार मिला। ‘कावाला (द क्रो)’ के सोपान पुरंदरे दूसरे और ‘ट्रैपिडो’ के श्रेय जोशी तीसरे स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार ‘माजरा’ के नवीन जावे को प्रदान किया गया। ‘ट्रैपिडो’ के श्रेय जोशी दूसरे तथा ‘जवाबों का सफर’ के प्रहांत कदम (पीके) तीसरे स्थान पर रहे। महोत्सव की जूरी ने चप्पल को विशेष जूरी उल्लेख से सम्मानित किया। इसके अलावा ‘एक सख्त गूंथी हुई छोटी’ और ‘तनुज’ को विशेष उल्लेखित लघु फिल्मों के रूप में सम्मान दिया गया।

फिल्म को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म के निर्देशक हर्षित मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, निवान प्राचुर्य को सर्वश्रेष्ठ छायाकार और तरुण एरियल को सर्वश्रेष्ठ संपादक का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं ‘रॉ फ्रेम्स बाय सूरज नेगी’ को विशेष उल्लेखित वृत्तचित्र के रूप में सम्मानित किया गया।

Leave a Reply