हिसार के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का मान : भव्य बिश्नोई
से घर जाकर मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि मनिषा रूहल,
अंकुश पंघाल और अंतिम पंघाल भविष्य में भी इसी तरह देश का तिरंगा विश्व के बड़े खेल
मंचों पर लहराते रहें और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनें। उन्होंने कहा कि हरियाणा
सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध
करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के
दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं।
