News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Jharkhand

अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया भाग

रामगढ़, 04 अक्टूबर । शहर की चट्टी बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में श्री श्री अग्रसेन जयंती का रविवार को शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन समाजसेवी दिनेश पोद्दार, संजीव बरेलिया, समाज के अध्यक्ष नानू राम गोयल, राजेश मोदी, मुरारीलाल अग्रवाल सहित अन्य ने संयुक्त रूप से श्री अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के संयोजक अनिल गोयल एवं दीपक पंसारी रहे।

यहां चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें, फ्री जूनियर नर्सरी से कक्षा दो तक के रंग भरो प्रतियोगिता, जूनियर कक्षा तीन से पांचवीं तक के सेल्फ ड्राइंग, सीनियर कक्षा से ऊपर तक के बच्चों ने भी सेल्फ ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इसकी संयोजिका सोनम अग्रवाल, तृषा केडिया थी। वही, मंत्र एवं भजन जैमिंग प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा दो, जूनियर क क्षा तीन से पांचवीं तक के मंत्र एवं सीनियर कक्षा से ऊपर तक के बच्चों ने भजन प्रतियोगिता में भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष नानूराम गोयल, मंत्री शंकर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास शाह, संयुक्त मंत्री रोहित पंसारी, कोषाध्यक्ष दीपक पंसारी, जयंती संयोजक उज्जवल बरेलिया, निखिल गोयल के अलावा संजीव बरेलिया, अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, उमेश राजगढ़िया, अनिल गोयल, विकास केडिया, अरुण अग्रवाल, अरुण गोयल सहित अन्य का योगदान रहा।

Leave a Reply