News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Uttarakhand

मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ सशक्तीकरण पर जोर

नैनीताल, 22 अक्टूबर । आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की नैनीताल विधानसभा के पांचों मंडलों की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को नैनीताल क्लब में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की एकजुट भागीदारी के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

विधानसभा प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में नैनीताल नगर, नैनीताल ग्रामीण, भवाली, बेतालघाट और गरमपानी मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में विधानसभा विस्तारक करन पाठक, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया व अध्यक्षता कर रहे नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने भी विचार रखे।

बैठक में विधायक सरिता आर्या, पांचों मंडलों के अध्यक्ष-सुरेश उप्रेती, हिमांशु बिष्ट, प्रताप बोरा व नीरज बिष्ट के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, हेम आर्या, अरविंद पड़ियार, प्रगति जैन, जीवंती भट्ट, प्रकाश आर्य, भारत मेहरा, कमल जोशी, दीप रेखाड़ी, भुवन आर्या, कमला आर्या, यशपाल आर्या, शैलेंद्र बर्गली, अमिता साह, मयंक पंत, हेमंत बेदी, रोहित बहादुर थापा, गोविंद मेहरा, गौरव हार्पर, आनंद बिष्ट, मनोज साह जगाती, पूरन बृष्टि, गजाला कमाल, ललिता दफौटी, दीपिका बनवाल, मनोज पवार, विक्रम राठौर, ज्योति ढोंडियाल, कविता गंगोला, सुमन माहुरी, विकास जोशी, शुभम कुमार, ललित बिष्ट, विजय कुमार, कृष्ण शर्मा, संतोष कुमार और आयुष भंडारी सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply