जींद में राजस्थान पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मी चाेटिल
जींद, 11 अगस्त । सफीदों खंड के गांव अफताबगढ़ में नाबालिग का अपहरण करने सहित अन्य मामले में वांछित आरोपित महिला को पकड़ने पहुंची राजस्थान पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों हल्की चोटें आई हैं। राजस्थान पुलिस टीम के इंचार्ज की शिकायत पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना चिकसाना, जिला भरतपुर (राजस्थान) के एएसआई बृजपाल के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम गांव अफताब गढ़ निवासी महिला द्रोपा की तलाश में सतबीर के घर पहुंची थी।
द्रोपा पर थाना चितकाना मे नाबालिग का अपहरण करने, चोरी करने तथा उत्पीडऩ का मामला दर्ज है। राजस्थान पुलिस ने सतबीर के घर की तलाशी लेने चाही तो आरोपितों ने दरवाजा नही खोला। आरोपित सतबीर छत पर चढ़ गया। उसके परिजनों से पुलिस पार्टी को घेर लिया और पथराव तथा हाथापाई की। जिसमें राजस्थान पुलिस के कर्मियों को हल्की चोटें आई। जिस पर पुलिस ने गांव के सरपंच कुलदीप का मौके पर बुलाया गया। बावजूद इसके सतबीर के मकान की तलाशी नही लेने दी गई। सूचना पाकर सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई और सतबीर को काबू कर उसे थाने ले आई।
सतबीर ने पुलिस को बताया कि आरोपित द्रोपा पिल्लूखेड़ा में रहती है। जिस पर राजस्थान पुलिस ने सतबीर को लेकर पिल्लूखेड़ा में द्रोपा को तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। जिसके बाद राजस्थान पुलिस सतबीर को साथ लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। मंगलवार को जानकारी देते हुए सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस पार्टी वांछित को पकडऩे पहुंची थी। जहां पर पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई तथा दुव्र्यवहार किया गया। पुलिस पार्टी इंचार्ज की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।