News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

हिसार : सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को एसपी ने किया सम्मानित

एसपी सिद्धांत जैन ने साेमवार काे कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा पूरी जिम्मेदारी और समर्पण

के साथ किए गए सराहनीय कार्य से विभाग की कार्यप्रणाली मजबूत होती है और आमजन में पुलिस

के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें

सम्मानित करना जरूरी है। इससे उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने

कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सम्मानित

पुलिस कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा

के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें। साथ ही अन्य पुलिस कर्मचारियों को

आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी जिम्मेदारी

एसपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस

अधिकारियों और कर्मचारियों का लगातार उत्साहवर्धन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस

विभाग के प्रत्येक कर्मचारी का बेहतर कार्य पुलिस की प्रभावी और जनहितैषी पुलिसिंग

Leave a Reply