ब्रह्माकुमारी संस्था में मनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति दिवस
रांची, 26 अगस्त । ब्रह्माकुमारी संस्था के कांके-पिठोरिया, बाड़ू नवा टोली सेवाकेंद्र में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका मीठी प्यारी प्रकाशमणि दादी जी का बुधवार को 19वां पुण्य स्मृति दिवस (विश्व बंधुत्व दिवस) श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन माउंट आबू स्थित संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय की तर्ज पर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी मुंडा और समाजसेवी साबी देवी शामिल हुईं।
अतिथियों सहित ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने दादी प्रकाशमणि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर सेवाकेंद्र की संचालिका बीके राजमती ने कहा कि दादी प्रकाशमणि जी का जीवन निस्वार्थ सेवा, असीम स्नेह, शांति और विश्व बंधुत्व की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। कार्यक्रम के समापन पर जरूरतमंदों के बीच भोजन सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में लीला देवी, उर्मिला देवी, बिरसमनी देवी, सोना मती देवी, गंगा देवी, रीता देवी, सुमन देवी, सुरेश, चंदन, अरविंद, मुन्नी मुंडा, साबी देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
