News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

थारू छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला इनामी शिक्षक गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी, 11 जुलाई । जिले की पुलिस ने थारू छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और यौन शोषण करने के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपित शिक्षक सुनील कुमार सिंह काफी समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोच लिया है।

आरोपित सुनील कुमार सिंह थाना चंदन चौकी के अंतर्गत आने वाले कंपोजिट विद्यालय बलेरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि वह विद्यालय में पढ़ने वाली थारू जनजाति की नाबालिग छात्राओं को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाता था। फिर उन्हें मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ गंदी हरकतें करता था।

शिकायत के बाद थाना चंदन चौकी में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपित लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़ेेेे गए आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

————–

Leave a Reply