News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

वित्त मंत्री की सुरक्षा बहाल नहीं होने पर चौहरमल समिति करेगी आंदोलन

पलामू, 16 जुलाई । वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। गुरूवार को पलामू परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए समिति के पलामू जिलाध्यक्ष संदीप पासवान ने यह जानकारी दी।

संदीप ने कहा कि डीजीपी के क्रियाकलाप से क्षुब्ध होकर वित्त मंत्री ने सुरक्षाकर्मी को वापस कर दिया गया है। झारखंड सरकार में एक मात्र अनुसूचित जाति के मंत्री लंबे समय से राजनीतिक अनुभव रखने वाले हैं। दुर्भावना से प्रेरित होकर डीजीपी ने सुरक्षा बल और वाहन को वापस लेना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। कल्याण समिति की पलामू प्रमंडल कमिटी और पूरे प्रदेश के पासवान समाज के लोग इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

उन्हाेंने कहा कि हमें ऐसा प्रतीत होता है कि डीजीपी ने अनुसूचित जाति का मंत्री समझ कर उनके साथ साथ सौतेला व्यवहार किया है। वैसे झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी अनुभवी एवं अनुसूचित जाति के हितैषी हैं, जिसका उदाहरण उन्होंने राज्य सभा चुनाव में झारखंड से झामुमो कोटा से वैद्यनाथ राम को राज्य सभा सांसद बनाकर एक मिसाल पेश की है, लेकिन झारखंड सरकार को बदनाम और मुख्यमंत्री की छवि को धुमिल करने के लिए डीजीपी ने कुचक्र रचा है, जो राज्यहित में उचित नहीं है।

इस मुद्दे पर वे वित्त मंत्री के साथ हैं। संदीप ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वित्त मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल किया जाए, अन्यथा विवश होकर चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Leave a Reply