News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

अभा रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चौम्पियनशिप संपन्न

जयपुर, 24 सितंबर । उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एशोसियेशन तत्वाधान में साइकिलिंग वेलोड्रोम, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में 22 से 24 सितम्बर 2026 तक आयोजित 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चौम्पियनशिप में 09 टीमों के लगभग 75 साइक्लिस्टो ने पूर्ण उत्साह एवं ताक़त के साथ प्रदर्शन किया हैं।

गुरुवार दिनांक 24 सितंबर द्वारा 26 को समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा के द्वारा प्रतिस्पर्धाओं भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता रहे खिलाड़ियों एवं टीमों को प्रशस्ति पत्र, पदक व नकद पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि साइक्लिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता और साहस का भी प्रतीक है। आप सभी ने अपने क्षेत्र में अद्वितीय प्रदर्शन किया है। मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आप अपने खेल के माध्यम से न केवल भारतीय रेलवे का बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगे।

इस चौंपियनशिप में कुल 8 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई । प्रतियोगिता के अंतिम दिन 24 सितंबर 2026 को कुल 3 रोमांचक इवेंट्स के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें 4 किलोमीटर टीम परश्यूट प्रतिस्पर्धा के कड़े मुकाबले में मध्य रेलवे की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं दक्षिण पश्चिम रेलवे की टीम को रजत पदक और उत्तर रेलवे की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

20 किलोमीटर पॉइंट रेस व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में उत्तर रेलवे के नीरज कुमार ने अपनी रफ्तार का जादू दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के एसो ने रजत पदक और मध्य रेलवे के अथर्व अशोक पाटिल ने कांस्य पदक हासिल किया।

केरीन रेस प्रतीस्पर्धा में दक्षिण पूर्व रेलवे के अमीर रियाज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि नॉर्दर्न रेलवे के विश्वजीत सिंह को रजत पदक और साउथ वेस्टर्न रेलवे के वेंकप्पा केनगलगट्टी को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर उत्तर रेलवे की टीम को ओवरऑल चैंपियन का गौरव प्राप्त किया। इसी प्रकार मध्य रेलवे की टीम द्वितीय स्थान पर रही। शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की बदौलत उत्तर रेलवे के नीरज कुमार को ‘बेस्ट राइडर’ (Best Rider) के खिताब से नवाजा गया।

महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे ने 63वीं अखिल भारतीय ट्रैक साइकिलिंग चौंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन को भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

चैंपियनशिप के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी शिवेंद्र मोहन,मंडल रेल प्रबंधक जयपुर रवि जैन, अध्यक्ष उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी राजीव सिंह, उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एशोसियेशन के सचिव एवं सचिव महाप्रबंधक अनुज तायल, उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अमृता शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीगण, मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारी गण, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, उत्तर पश्चिम रेलवे ओएसडी स्पोर्ट्स जितेंद्र कुमार सहित प्रतिभागी खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के अधिकारी, कर्मचारी एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply