News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक

खूंटी , 28 जुलाई । स्वैच्छिक रक्तदान को संस्थागत स्वरूप देने और जिले में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तर पर गठित ब्लड डोनेशन अवेयरनेस और मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उसकी क्षमता, उपलब्ध रक्त यूनिटों की संख्या और भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने ब्लड सेपरेशन यूनिट की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं की भी विस्तार से समीक्षा की।

Leave a Reply