News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Chhattisgarh

स्वामी आत्मानन्द विधालय जामावाडा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

जगदलपुर, 07 जुलाई । स्वामी आत्मानन्द शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय जामावाडा में मंगलवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग और प्राचार्य प्रकाशचन्द्र रथ के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कु. अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर के द्वारा छात्र-छात्राओं को कानूनी सहायता सलाह एवं बाल अपराध, बाल मजदुरी, शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकारों से संबधित विस्तारपूर्वक जानककारी दी गई। उपस्थित छात्राओं को यह भी बताई कि किस प्रकार विधिक सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगो को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वामी आत्मानन्द स्कूल के सभी शिक्षकगणों एवं कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं और पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित थे ।

Leave a Reply