News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Jharkhand

रांची में जरूरतमंद परिवारों के बीच 300 प्रेशर कुकर वितरित

रांची, 02 नवंबर । सामाजिक सरोकार के तहत रांची समारिटन राउंडटेबल-244 और लेडीज सर्कल-169 की ओर से सोमवार को रतन लाल जैन स्मृति भवन में जरूरतमंद परिवारों के बीच 300 प्रेशर कुकर वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में समृद्धि सेल्स ने सहयोग किया।

इस अवसर पर संस्था के सिटी चैप्टर प्रचार-प्रसार समन्वयक पौरुष जैन ने बताया कि राउंडटेबल इंडिया और लेडीज सर्कल इंडिया शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं। संस्था ने हटिया की हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल और खूंटी में एनडी ग्रोवर स्कूल की स्थापना में योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि संस्था देशभर में अब तक 10 हजार से अधिक क्लासरूम का निर्माण करा चुकी है।

पौरुष जैन ने बताया कि करमटोली चौक पर ट्रैफिक पुलिस के लिए अत्याधुनिक स्मार्ट मॉड्यूलर ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिसका काम अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य ‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन’ के तहत वंचित बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और जरूरतमंद समुदायों की सहायता करना है।

कार्यक्रम में राउंडटेबल रांची-244 के चेयरमैन संदीप खेमका, वाइस चेयरमैन पौरुष जैन, सचिव अविराज अग्रवाल, अविनाश जैन, लेडीज सर्कल-169 की चेयरपर्सन अंशु गुप्ता, निखिल जैन और स्नेहा जैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।———–

Leave a Reply