बिलासपुर और सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणी घोषित
शिमला, 18 जून । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर और जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर की नई कार्यकारिणियों का गठन कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने बुधवार को इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी करते हुए बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी में मनिंदर सिंह चंदेल, बंत सिंह चंदेल, जीत राम शर्मा और राजेश ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र ठाकुर, अनुराग शर्मा, अमर जीत कौर, रणवीर सिंह ठाकुर और हुसैन अली को महासचिव बनाया गया है। राजेश कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा लेख राम धीमान, सुंदर सिंह ठाकुर, अनीता शर्मा, सतीश कुमार चंदेल, सुमन ठाकुर, संजीव धीमान, कर्म देव गौतम, हिरा पाल चौहान, सुलक्षणा पठानिया, सुरेश भारद्वाज, रमेश गर्ग, राजेश ठाकुर, राज कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, अब्दुल माजिद, नीलम सूद, सुरेंद्र ठाकुर और प्रीती भाटिया को सचिव बनाया गया है। वहीं अनिल चौहान, राम लाल ठाकुर, सुरेंद्र राणा, सरला चौहान, नंद लाल, दया राम सहोता, हंस राज, अश्वनी कुमार शर्मा, यशपाल चंदेल, हेम चंद ठाकुर, सीमा ठाकुर, मृदुला चंदेल, राजेश ठाकुर, जागीर सिंह मेहता, अजय ठाकुर, लेख राम ठाकुर, वीना महाजन, भगत सिंह, अछरी देवी, चंपा देवी और ओंकार शर्मा को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्यों में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी, राम लाल ठाकुर, बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, बीरू राम किशोर, विवेक कुमार, सतपाल वर्धन और विकास ठाकुर को शामिल किया गया है।
उधर, जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को भी मंजूरी दे दी गई है। आनंद परमार जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर के अध्यक्ष होंगे। रतन सिंह चौहान, अश्वनी शर्मा और हरदेव राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कप्तान सिंह, जगत सिंह पुंडीर, चतर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, रघुबीर सिंह, रोहताश नागिया (पांवटा साहिब) और स्वर्ण नेगी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी में शमशेर कशमे, विवेक शर्मा, बलदेव कश्यप, रंजीत सिंह नेगी, मामराज ठाकुर, श्याम कला, राम रतन चौहान, एडवोकेट राजेंद्र शर्मा और राजेंद्र सिंह (पांवटा साहिब) को महासचिव बनाया गया है। राकेश गर्ग को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
वीरेंद्र सिंह ठाकुर, दिनेश मिन्हास और सलीम अहमद को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि बिनेश राणा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सीमा कपूर, आशा शर्मा, नैन सिंह, जगदीश, मुनीश तोमर, जगमोहन मेहता, जितेंद्र राणा, कमला चौहान, यशपाल (चोकर), सिमरत सिंह (पांवटा साहिब), गुलाब सिंह वर्मा, रविंदर राणा, पृथी सिंह, इमरान मोहम्मद, यशपाल, चतर सिंह और राजेंद्र नेगी को सचिव बनाया गया है। अनिल शर्मा को सचिव संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
संगीत सिंह, लाल सिंह, अरुणा शर्मा और सुंदर लाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है, जबकि एडवोकेट वीरेंद्र को सलाहकार नियुक्त किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर, करनेश जंग और दयाल प्यारी को शामिल किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार दोनों जिलों में कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, जिला परिषद और पंचायत समिति के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष तथा पार्टी के विभिन्न अग्रणी संगठनों और विभागों के जिला अध्यक्ष भी जिला कांग्रेस कमेटियों के सदस्य होंगे।