News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

भांकरोटा अग्निकांड में साहसिक ड्यूटी का सम्मान, सुनील कुमार पदोन्नत

जयपुर, 30 सितंबर । राजधानी के भांकरोटा क्षेत्र में हुए भीषण गैस टैंकर अग्निकांड के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए फर्ज निभाने वाले कांस्टेबल ड्राइवर सुनील कुमार के साहसिक व सराहनीय कार्य को पुलिस विभाग ने विशेष मान्यता दी है। पुलिस मुख्यालय ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सुनील कुमार को कांस्टेबल (एमटी) से हेड कांस्टेबल (एमटी) के पद पर आउट ऑफ टर्न/विशेष नामांकन के तहत पदोन्नत किया है।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) विपिन कुमार पाण्डेय की ओर से आदेश जारी किया गया है। पदोन्नति के बाद भी उनका पदस्थापन पुलिस आयुक्तालय जयपुर (जयपुर पुलिस कमिश्नरेट) में ही रहेगा।

उल्लेखनीय है कि भांकरोटा में गैस टैंकर में आग लगने के बाद जब स्थिति बेहद भयावह थी, उस समय कांस्टेबल ड्राइवर सुनील कुमार सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने अत्यंत विषम और जोखिम भरी परिस्थितियों के बीच डटकर अपनी ड्यूटी निभाई और स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पुलिस महकमे ने उनके इस अदम्य साहस, तत्परता और उत्कृष्ट कार्यशैली को मिसाल मानते हुए पदोन्नति का यह निर्णय लिया है, जिससे पुलिस बेड़े का मनोबल बढ़ा है।

Leave a Reply