News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

प्रशिक्षण वर्ग के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता धनबाद रवाना

खूंटी, 02 जून । बजरंग दल के कार्यकर्ता वर्ग प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए मंगलवार को धनबाद के लिए रवाना हुआ। जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल उत्साह और जोश के साथ प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रस्थान किया।

बताया गया कि वर्ग प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और नेतृत्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। प्रशिक्षण के दौरान संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और व्यक्तित्व विकास जैसे विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

रवाना होने से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के ज्ञान, कौशल और संगठनात्मक क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

धनबाद के लिए रवाना होने वाले कार्यकर्ताओं में कर्मवीर महतो, सूर्यांशु राज गुप्ता, श्रीकांत कश्यप, प्रभु साहू, अविनाश मांझी, सत्यम राजपूत, आयुष कुमार, आर्यन शनि, रवि साहू, अमन कुमार, आदित्य साहू, रौनक साहू और अनुराग कुमार शामिल हैं।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण वर्ग से प्राप्त अनुभव और मार्गदर्शन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों को नई गति देगा।

Leave a Reply