News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

नाहन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स की कमी से मरीज परेशान : डॉ राजीव बिंदल

नाहन, 21 जून । नाहन का डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज फिर से चर्चा में आया है। हस्पताल में डॉक्टरों की कमी, मेडिकल स्टॉफ की कमी और चार में से दो ऑपरेशन थिएटर कार्यशील न होने के कारण मरीजों की बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात रवभिवार है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि 2017 से 2022 तक मेडिकल कॉलेज ठीक चल रहा था, डॉक्टर भी थे, ऑपरेशन भी हो रहे थे और बहुमंजिला भवन निर्माण भी हो रहा था। लेकिन 2022 के बाद मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ कम है, डॉक्टरों की कमी है, चार में से दो ऑपरेशन थिएटर कार्यशील नहीं है। सिटी स्कैन में महीने भर की तारीखें मिल रही हैं और कुल मिलाकर मरीज इसका खमियाजा भुगत रहे हैं। ओ टी क्रियाशील न होने से मरीज रैफर भी हो रहे हैं, भवन निर्माण बन्द पड़ा है।

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह स्थिति नाहन के लिए ठीक नहीं है मेडिकल कॉलेज नाहन के साथ खुले मेडिकल कॉलेज आज बहुत आगे निकल गए हैं।इन पर गहन चिंतन करने की जरूरत है और कॉलेज में सुविधा को दुरुस्त करने की जरूरत है ताकि लोगों को लाभ मिल सके।

Leave a Reply