News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

चार ढोंगी बाबा हिरासत में

हरिद्वार, 02 मई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साधु के वेश में घूम रहे 4 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना बहादराबाद क्षेत्र में ये सभी व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते पाए गए। जांच के दौरान इनके हाव-भाव और गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों को पकड़ लिया।

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गयी। आरोपितों का ऑनलाइन रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत कार्रवाई की है।

हिरासत में लिए गए आरोपितों के नाम पते अनिल पुत्र रामलाल, निवासी रोडीबेलवाला, हरिद्वार (उम्र 47 वर्ष), अफजल पुत्र नसीर अहमद, निवासी नीलखुदाना, ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र 49 वर्ष), मिश्री लाल पुत्र रामदास, निवासी हरकी पैड़ी, हरिद्वार (उम्र 52 वर्ष) व अजीत कुमार पुत्र जमदीन, निवासी शनिमंदिर, बहादराबाद, हरिद्वार (उम्र 48 वर्ष) बताए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कालनेमी के तहत ऐसे लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है, जो धार्मिक वेशभूषा का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह या ठगी करने की कोशिश करते हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply