स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच
पौड़ी गढ़वाल, 02 मई । स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शनिवार को राठ महाविद्यालय पैठाणी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाईयां वितरित की गई।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि शनिवार को राठ महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में महिला रोग, बाल रोग, हड्डियों रोग विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे। इस दौरान विशेषज्ञों की टीम द्वारा आधुनिक मशीनों से मरीजों का स्वास्थ्य समेत रक्तचाप व रक्त शुगर की भी जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।
बताया कि ट्रस्ट द्वारा यह बारहवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। ट्रस्ट द्वारा इससे पूर्व राठ क्षेत्र के बूंगीधार, जगतपुरी, उफरैंखाल व रक्साल सहित अनेक जगह स्वास्थ्य कैप लगा चुका है। इस मौके पर डा.समब्यूल ताज, डा. एसपी गुप्ता, डा.मुदित कुमार सिंह, डा. राजकुमार नेगी, डा. सलीम, डा. नदीम, डा. रजनीश व डा. दर्शना बानों आदि शामिल रहे।