News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

पश्चिमी सिंहभूम, 16 मई । पेट्रोल-डीजल, दूध और सीएनजी गैस की कीमतों में वृद्धि और किल्लत के विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर आयोजित किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की।

रंजन बोयपाई ने कहा कि तेल और गैस संकट के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति संकट से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि जनता ने विकास और बेहतर जीवन की उम्मीद के साथ सरकार पर भरोसा जताया था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों ने लोगों की उम्मीदों को तोड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

प्रदर्शन में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, जानवी कुदादा, मंजु बिरुवा, अनीष गोप, लक्ष्मण हासदा, गुलजार अंसारी, सकारी दोंगो, मो तस्लीम अंसारी, प्रतीक कुमार, मो फिरोज अहमद, मो इमरान, मो शब्बीर अहमद, चांद खान और सुशील दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply