News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

ग्रामीण बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिवार को दिए दो लाख

मंडी, 02 मई । प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत खाताधारक की मौत हो जाने पर उसके परिवार को बैंक ने दो लाख रूपए अदा किए। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की तल्याड़ शाखा के प्रबंधक संदीप सैनी ने बताया कि तल्याहड़ पंचायत के डिंपल कुमार पुत्र हिम्मत राम की कुछ समय पहले लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। डिंपल कुमार ने तल्याहड़ शाखा में खाता खोल रखा था जिसके माध्यम से सालाना महज 436 रूपए अदा करके प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना उसका बीमा हुआ था। उसके निधन के बाद बैंक शाखा द्वारा डिंपल कुमार के परिवार को दो लाख रूपए की राशि अदा की गई।

प्रबंधक संदीप सैनी ने बताया कि सभी व्यक्तियों जिनकी उम्र 18 से 50 साल है उनको मात्र 436 रुपए सालाना में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और जिनकी उम्र 18 से 70 साल है उन्हें मात्र 20 रुपए सालाना में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक्सीडेंटल का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। परिवार को दो लाख की राशि का चेक सौंपने के मौके पर बैंक प्रबंधक सहित स्टाफ व अन्य ग्राहक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply