News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार को देसविवि और विएमयू में सहमति

हरिद्वार, 25 अप्रैल । देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या यूरोप प्रवास के दौरान शुक्रवार को कौनस पहुँचे, जहाँ उन्होंने विटॉटस मैगनस यूनिवर्सिटी (विएमयू) के वाइस चांसलर प्रोफेसर रयटिस पाकोस्निस एवं विभिन्न संकायों के डीन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

देवसंस्कृत विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि बैठक में शैक्षणिक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और शोध के क्षेत्र में संयुक्त परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों संस्थानों ने ज्ञान-विज्ञान के आदान-प्रदान को सशक्त बनाने और वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति एवं जीवन-दर्शन के प्रसार हेतुकई अहम बिंदुओं पर सहमति जताई।

विज्ञप्ति के अनुसार विएमयू के वाइस चांसलर और डीन ने इस साझेदारी को भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए दीर्घकालिक सहयोग और संयुक्त पहल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

Leave a Reply