कांग्रेस की छवि है किसान विरोधी : संजीव देष्टा
उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले झूठे वादे कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की किसानों से किए थे परन्तु अभी तक ना सौ रुपए किलो दूध खरीदा गया और ना ही दो रुपए किलो गोबर खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार केवल झूठ का पुलिंदा बन कर रह गई है और प्रदेश को लगातार दुर्दशा की ओर लेकर जा रही है।
उन्होंने कहा की प्रदेश किसान मोर्चा आने वाले समय में धरातल पर कार्य करने की रूपरेखा बना चुका है। बूथ स्तर पर दस किसान प्रहरी बनाने के साथ ही मोर्चा केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिए तैयार है और प्रदेश में कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने पर तुली कांग्रेस सरकार के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा।