News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

नागरिक चिकित्सालय करसोग में वेंटिलेटर की सुविधा शुरू

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डाॅ. गोपाल चैहान ने बताया कि अस्पताल को कोविड काल में तीन वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए गए थे, लेकिन तकनीकी कारणों से इनका उपयोग नहीं हो पा रहा था। अब प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार वेंटिलेटर की तकनीकी खामियों को ठीक करवा कर, मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।

उन्होंने बताया कि वेंटिलेटर की तकनीकी खामियों को ठीक करवाने में लगभग 2 माह का समय लग गया। उन्होंने बताया कि वेंटिलेटर को स्थपित करने के लिए शिमला से दो बार इंजीनियर बुलाए गए। एक डाॅक्टर और दो स्टाफ नर्स को इसे चलाने के लिए आईजीएमसी शिमला के आईसीयू में तीन दिन के लिए वेंटिलेटर की ट्रेनिंग भी करवाई गई। उन्होंने बताया कि सीएमओ मंडी और बीएमओ बगशाड़ से विशेष आग्रह पर नागरिक चिकित्सालय गोहर से ऐनेस्थीसिया के विशेषज्ञ डाॅक्टर को करसोग बुलाया गया। जिन्होंने यहां पर वेंटीलेटर का लाइव डैमोस्ट्रेशन देकर करसोग अस्पताल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply