News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ःपत्नी पर दरांते से हमला करने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

राजगढ़, 16 अगस्त । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुरा निवासी 30 वर्षीय युवक ने शनिवार की रात पत्नी से विवाद के बाद जंगल में अपनी जान दे दी। युवक का शव नईदिल्ली गांव के जंगल में सड़क से करीब एक किलोमीटर दूर खांकरा के पेड़ पर लटका मिला।

पुलिस के अनुसार, ग्राम खानपुरा निवासी सोनू पुत्र जगदीश दांगी का शव शनिवार रात नईदिल्ली गांव के जंगल में खांकरा के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि दोपहर में सोनू का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान उसने दरांते से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का ब्यावरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद सोनू बिना बताए घर से चला गया था। देर रात उसका शव जंगल में मिला।

परिजनों के मुताबिक सोनू खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था साथ ही नषे का आदी था।उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसके भाई के मिलिट्री में मेजर पद पर कार्यरत होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply