लडभड़ोल महाविद्यालय में नशा मुक्ति क्लब एवं रेड रिबन क्लब द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशा मुक्ति एवं एचआईवीध्एड्स संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में रंगोली एवं नारा लेखन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति तथा स्वास्थ्य जागरूकता विषयों पर रचनात्मक और प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर डॉ. मुनीष ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।