News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सिरसा: स्नेचिंग गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

सिरसा, 15 अप्रैल । स्थानीय पुलिस ने स्नेचिंग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पांच हजार रुपये की नकदी बरामद करते हुए उनके एक अन्य साथी की भी पहचान की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी आयुष व साहिल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सिरसा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक आया और उसके कानों की बालियां छपट कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छीना-छपटी की वारदात में संलिप्त आरोपी आयुष व साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान छीना-झपटी की अन्य आपराधिक वारदातों का खुल्लासा होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है और नशे की पूर्ति के लिए छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पांच हजार रुपए बरामद कर उनके एक अन्य साथी की पहचान कर ली गई है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने गांव रोड़ी क्षेत्र से एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। रोड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बलजिंद्र सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव रोड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ रोड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply