News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

मंडी आपदा पीड़ितों को ज़मीन देने की मांग, अविनाश राय खन्ना ने राज्यपाल को लिखा पत्र

खन्ना ने अपने पत्र में लिखा है कि सेराज की पहाड़ियाँ जब बारिश से दरकीं तो कई घरों के साथ उनकी ज़मीन भी बह गई। बाड़ा पंचायत के कई परिवार अब पूरी तरह बेघर और भूमिहीन हो गए हैं। महीनों बाद भी ये परिवार अस्थायी ठिकानों या रिश्तेदारों के घरों में रहकर अपनी टूटी ज़िंदगी को फिर से बसाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जिन परिवारों के घर पूरी तरह तबाह हुए, उन्हें 1.30 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है और कुल सात लाख रुपये की सहायता देने का वादा किया गया है। लेकिन कई प्रभावितों के लिए यह मदद अधूरी साबित हो रही है क्योंकि उनके पास अब घर बनाने के लिए ज़मीन ही नहीं बची।

बाड़ा पंचायत के निवासी कमल देव और गुमान सिंह जैसे कई लोगों ने सरकार से सड़क किनारे या किसी सुरक्षित स्थान पर ज़मीन आवंटित करने की मांग की है ताकि वे अपने परिवारों के साथ नई शुरुआत कर सकें। पंचायत प्रधान जिम्मा देवी ने बताया कि पंचायत के करीब छह परिवार पूरी तरह से भूमिहीन हो गए हैं, जबकि 32 परिवार प्रभावित हुए हैं। इनमें से 13 घर पूरी तरह ढह गए, 19 को आंशिक नुकसान हुआ और लगभग 25 गौशालाएँ भी बह गईं।

जिम्मा देवी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर विस्थापित परिवारों को सरकारी ज़मीन और रोज़गार उपलब्ध करवाएं, विशेषकर उन महिलाओं को जो अब विधवा हो चुकी हैं।

अविनाश राय खन्ना ने अपने पत्र में राज्यपाल से निवेदन किया है कि वे इस मानवीय संकट पर गंभीरता से संज्ञान लें और भूमिहीन आपदा पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए

Leave a Reply