News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में पीएसपीबी की टीम ने आरएसपीबी को हराया

दिन के कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें शबा आलम अंसारी (आईएफएस, डीएफओ, जमशेदपुर), अरविंद कुमार सिन्हा (चीफ सिक्योरिटी एवं ब्रांड प्रोटेक्शन, टाटा स्टील), संजय सिंह (अध्यक्ष, स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी, टाटा स्टील) और धीरेंद्र सिंह मुंडा (फैक्ट्री इंस्पेक्टर, जमशेदपुर) शामिल थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें बेहतर खेल जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

मैच सडन-डेथ शूटआउट का रोमांच

दिन का सबसे रोमांचक पल तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देखने को मिला, जब रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) और पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के बीच मैच सडन-डेथ शूटआउट तक पहुंच गया। दर्शकों की सांसें थम गईं जब पीएसपीबी के अनुभवी खिलाड़ी देविंदर वाल्मीकि ने निर्णायक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

पहले क्वार्टर फाइनल में कम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (सीएजी) ने ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को 4-2 से हराया। सीएजी की ओर से खानपठान आमिद शरफराज और त्रिशुल गणपति एच ने दो-दो गोल किया, जबकि पुलिस टीम की ओर से अमन शर्मा ने दो गोल दागे।

एफसीआई ने सेंट्रल सिविल सर्विसेज को हराया

दूसरे मुकाबले में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) ने सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स टीम को 2-0 से मात दी। एफसीआई के रिंकू अंतिल और अभिषेक ने एक-एक गोल दागा।

तीसरा मुकाबला रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) और पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के बीच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। शूटआउट में आरएसपीबी ने 5-4 से जीत दर्ज की। आरएसपीबी के गुरजिंदर सिंह ने मैच में एक गोल किया।

चौथे क्वार्टर फाइनल में सर्विसेज़ स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) को 3-2 से हराया। सर्विसेज़ के सुशील धनवार, राजत मिंज़ और अजिंक्य जाधव ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि साई की ओर से मोहम्मद जैद खान और सुंदरम सिंह ने गोल किया।

दिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पहले मैच से खानपठान आमिद शरफराज (सीएजी), दूसरे से सुरेन्द्र सिंह (एफसीआई), तीसरे से देविंदर वाल्मीकि (पीएसपीबी) और चौथे से सुखदेव सिंह (एसएससीबी) को चुना गया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल लाइन-अप तय हो गया है। नौ अक्टूबर को एनटीएचए, जमशेदपुर में पहले सेमीफाइनल में सीएजी का मुकाबला एफसीआई से सुबह 11 बजे होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पीएसपीबी और एसएससीबी की टीमें दोपहर तीन बजे आमने-सामने होंगी।

Leave a Reply