News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य तेल व मिठाइयों के लिए नमूने

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि टीम द्वारा आनंद ट्रेडिंग से बीकानेरी गोल्ड ब्रांड का मूंगफली तेल का सैंपल लिया। बस स्टैंड स्थित मैसर्स हरिओम जोधाणा मिष्ठान भंडार से मोतीचूर लड्डू, मैसर्स जोबनेर स्वीट होम से बर्फी मावा मिठाई,नया बाजार से मैसर्स पन्ना मिष्ठान भंडार से मिश्री मावा, मैसर्स शिव शक्ति मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई के सैंपल लिए जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। मिठाई विक्रेताओं को मिठाइयां तैयार करने में शुद्ध खाद्य सामग्री उपयोग में लेने, खाद्य सामग्री को ढक कर रखने,सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply