News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

व्यापारियों को हनीट्रैप में फंसा कर पैसा लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि जाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यापारियों को हनीट्रैप में फंसा कर पैसा लूटने वाले गिरोह के मुख्य सरगना मुकेश कुमार शर्मा(बागड़ा) निवासी शिवदासपुरा जयपुर और नीतू सोनी निवासी श्रीगंगानगर हाल करणी विहार को गिरफ्तार किया। दोनों ही आरोपियों ने एक कॉल गर्ल का गिरोह बना रखा है। जो जयपुर शहर के महावीर नगर, दुर्गापुरा और करणी विहार क्षेत्र में किराये पर रहकर पैसे वाले लोगों की तलाश करते हैं। वहीं दो अन्य आरोपी महिला आरती शर्मा और दिव्या सोलंकी उर्फ दिव्या फरार चल रही है,उनके संभावित ठिकानों पर दबिश मारी जा रही है।

Leave a Reply