News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

भगवान वाल्मीकि जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दी प्रेरणादायी सीख

कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों सहित क्षेत्रीय जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पशुपालन विभाग की ओर से वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमिटी द्वारा लाभार्थियों को अंडों के ठेले वितरित किए गए। समाजसेवी संस्थाओं की ओर से जरूरतमंदों को मुफ्त में चश्मा, दवाइयां, छड़ी, व्हीलचेयर, सुनने की मशीन व अन्य सामग्री बांटी गई।

इस मौके पर लखनऊ से आए अपर निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद माहौर ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी, जबकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह ने अंडा उत्पादन के लाभ बताए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। संयोजक राकेश मोहन त्यागी रहे और मंच संचालन डॉ. राजीव सिंह एवं डॉ. के.पी. सिंह ने किया।

Leave a Reply