पाैड़ी विश्वविद्यालय परिसर में एनएसयूआई की जीत
पौड़ी परिसर के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ पीयूष सिंहा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के चिराग गुसांई व और एबीवीपी के मोहित चौहान के बीच चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर चिराग गुसांई ने जीत हासिल की। चिराग गुसांई को 294 व मोहित चौहान को 261 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की मानसी डंगवाल को 270 व एबीवीपी के कुलदीप सिंह को 267 मत मिले।
यूआर पद पर एनएसयूआई के अखिल रावत को 235, एबीवीपी के इशांत नेगी को 195 व निर्दलीय सोनिया कुमार को 118 मत मिले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सचिव पद एनएसयूआई के हर्षबर्धन जैन, सहसचिव पद पर एनएसयूआई के दीपाजंल टम्टा व कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सुमित कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है। जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जीत के बाद प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।