News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

हिसार के डॉ. एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

डॉ. एलआर बिश्नोई को सदस्य बनाया गया है।

यह उच्चस्तरीय कमेटी छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, पुलिस कार्रवाई तथा

उससे जुड़े आरोपों की जांच करेगी। कमेटी घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर अपनी

रिपोर्ट माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। डॉ. एलआर बिश्नोई पुलिस प्रशासन में लंबे अनुभव वाले अधिकारी रहे हैं। मेघालय

के पुलिस महानिदेशक के रूप में सेवाएं देने के अलावा उन्हें कानून-व्यवस्था और पुलिस

प्रशासन से जुड़े मामलों का व्यापक अनुभव रहा है। ऐसे में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा

गठित इस महत्वपूर्ण कमेटी में उनका शामिल होना उनके प्रशासनिक एवं पुलिस अनुभव की महत्वपूर्ण

पहचान माना जा रहा है।

हिसार से संबंध रखने वाले डॉ. एलआर बिश्नोई के इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में

शामिल होने से शहर में भी चर्चा है। सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में गठित कमेटी द्वारा

की जाने वाली जांच से छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं और पुलिस कार्रवाई से जुड़े

आरोपों की निष्पक्ष तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply